फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तेज रफ्तार कार से बाइक सवार महिला की मौत

Sun, 02 Aug 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बास क्षेत्र में पीपला पुल के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार व बाइक। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बास। दिल्ली नेशनल हाईवे पर पीपला पुल के पास शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 29 वर्षीय टिशा की मौत हो गई। हादसे में उनके पति, छह माह की डुग्गू और डेढ़ वर्षीय नवतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार हांसी निवासी कमलेश भी हादसे में घायल हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अमृत लाल के अनुसार, गांव दूबलधन माजरा (झज्जर) निवासी टिशा अपने पति नवीन और दोनों बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर गांव मदनहेड़ी में अपनी ननद के घर कोथली देने जा रही थीं। करीब दो बजे पीपला पुल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इससे चारों सड़क पर गिर गए। टिशा की मौके पर ही मौत हो गई। बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को महम के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल नवीन और दोनों बच्चों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि टीशा और नवीन की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। नवीन मजदूरी करता है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें