फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सावन उत्सव में हरियाणवी-पंजाबी गीतों पर झूमीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। अग्रोहा विकास ट्रस्ट महिला समिति की ओर से शनिवार को अग्रसेन भवन में आयोजित सावन उत्सव में महिलाओं ने हरियाणवी और पंजाबी गीतों की धुन पर नृत्य कर उत्साह का माहौल बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-श्याम मिलन की प्रस्तुति रही।
महिलाओं ने खरीदारी के साथ झूलों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सावित्री जिंदल ने किया। समिति की प्रधान रम्मी गुप्ता ने बताया कि उत्सव के दौरान नृत्य प्रतियोगिता, फन अंताक्षरी और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा राधा रानी प्रतियोगिता और हरियाणवी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। अनुराधा खरे और ओशिन सैनी ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई। महिलाओं ने सावन के गीतों पर झूला झूला और विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, उपमंडल अधिकारी ज्योति मित्तल और पार्षद संजय डालमिया विशिष्ट अतिथि रहे। आयोजन को सफल बनाने में अंजनी खारिया, प्रतिमा गुप्ता, पंकज संधीर, मुकेश बंसल, जगमोहन मित्तल, रामचंद्र गुप्ता, पूजा मित्तल और नीतू जैन सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें