फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में महिला हत्याकांड का खुलासा: लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, मृतका रचना ने शादी करने से किया था इनकार

Thu, 17 Sep 2026 10:39 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

न्यू सुभाष कॉलोनी में करीब 40 वर्षीय रचना का शव कमरे के अंदर मिला था। कमरे से बदबू आने पर परिजनों को शक हुआ और ताला तोड़कर देखने पर रचना मृत अवस्था में मिली। महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू सुभाष नगर में तीन बच्चों की मां रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चांदी उर्फ लम्बु को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रचना और चांदी लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोपी महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन रचना द्वारा इनकार करने पर विवाद बढ़ा और हत्या तक पहुंच गई।

विज्ञापन


घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को थाना शहर हांसी में महिला की हत्या, उसकी बेटी को गंभीर चोट पहुंचाने और नाबालिग बेटे को अपने साथ ले जाने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA-2 हांसी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

न्यू सुभाष कॉलोनी में करीब 40 वर्षीय रचना का शव कमरे के अंदर मिला था। कमरे से बदबू आने पर परिजनों को शक हुआ और ताला तोड़कर देखने पर रचना मृत अवस्था में मिली। महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए। महिला का शव 48 से 72 घंटे बंद कमरे में होने के कारण सड़ गया था। मृतका की बेटी अंजली भी घायल और बेहोश हालत में मिली थी, जिसका इलाज हिसार सामान्य अस्पताल में चल रहा है। मृतका का नाबालिग बेटा भी गायब था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी चांदी को रोहतक के निंदाना में उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन




पारिवारिक पृष्ठभूमि और आरोप
मृतका रचना अपने पति सोनू से अलग रहती थी और उसके दो लड़कियां व एक लड़का था। चांदी नामक व्यक्ति के रचना के साथ रहने की बात भी सामने आई थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि चांदी शादी करने के लिए रचना पर दबाव बना रहा था और शादी न करने पर उसने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच
डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम की पूरी स्थिति जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें