फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मोपेड चलाने का प्रयास करते समय नीचे गिरी महिला, सिर में चोट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव आर्य नगर में मोपेड चलाने का प्रयास कर रही महिला नीचे गिर गई। इससे महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे सीसवाला निवासी ज्योति (35) व उसका पति राजू मोपेड पर मंगाली के लिए रवाना हुए। ये दोनों वहां पूजा करने के लिए गए थे। आर्य नगर में ड्रेन के पास राजू ने बाथरूम करने के लिए मोपेड रोकी। वह थोड़ी दूर बाथरूम करने के लिए चला गया। उसके जाने के बाद ज्योति ने मोपेड चलाने का प्रयास किया। जैसे ही उसने मोपेड स्टार्ट की, थोड़ी दूर चलते ही वह मोपेड से संतुलन खो बैठी और नीचे गिर गई। नीचे गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसके पति राजू ने उसे संभाला और उसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला के परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें