फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर पिता के 80 लाख रुपये ठगने की आरोपी महिला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। धोखाधड़ी करके अपने पिता के खाते से 80 लाख रुपये ट्रांसफर करने के आरोप में सीआईए वन की हांसी टीम ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई आरोपी महिला की पहचान अनु बाला हरियावास जिला भिवानी के रूप में हुई।
विज्ञापन

अनु बाला के भाई मोहन सुल्तानपुर ने पिछले वर्ष फरवरी माह में अपने पिता सत्यवीर व माता किताबों के लापता होने का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर गहनता से तफ्तीश करने के बाद पता लगा कि मोहन की बहन अनु बाला ने धोखाधड़ी करके अपने पिता के खाते से 80 लाख अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। जिसको गिरफ्तार करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी व अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें