फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महिला और उसके दो बेटों का पीटा, फसल पर चलाया ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के गांव रावलवास खुर्द में 22 मई की रात एक महिला और उसके दो बेटों के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने कपास की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने एक दंपती समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में रावलवास खुर्द की रहने वाली केला देवी ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करती है। उनकी और जेठ मेवा सिंह की साझी जमीन है। जिसका आपसी भाईचारे में बंटवारा कर रखा है। अब खेत में कपास की फसल की बिजाई की हुई है। इस संबंध में तहसील कार्यालय में तकसीम का दावा भी डाल रखा है।
जेठ मेवा सिंह का बेटा सुरेश कुमार जमीन के बंटवारे को लेकर बार-बार झगड़ा करता है। सुरेश ने 22 मई की रात को खेत में ट्रैक्टर चलाकर देसी कपास की फसल को नष्ट कर दिया। इस बारे में पता चलने पर बेटे मुकेश कुमार व राजेश कुमार को साथ लेकर सुरेश से बातचीत करने के लिए गए थे। उस समय सुरेश कुमार, उसकी पत्नी मीना कुमारी और जेठ मेवा सिंह तैश में आ गए और हमारे साथ मारपीट की। इसको लेकर कई बार पंचायत की परंतु वे नहीं माने। अब इस संबंध में सदर थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें