फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की ठगी करने की आरोपी महिला सामने आई, कुछ लोगों के पैसे लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। लॉटरी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार होने की आरोपी महिला अपने परिजनों के साथ वीरवार को भिवानी रोड स्थित एक फैक्ट्री में पहुंची। उन्होंने कुछ लोगों को उनके पैसे का भुगतान किया। महिला ने मीडिया से कहा कि मुझे कॉलोनी वालों ने बदनाम किया है। मैंने लोगों को उनके पैसे पर मोटा ब्याज दिया है। हर एक व्यक्ति का भुगतान किया जाएगा। करीब दस लाख रुपये का भुगतान करने की हामी भरी।
विज्ञापन

वीरवार को महिला के हांसी आने पर पैसों का भुगतान करने की जानकारी मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग वहां पहुंच गए। अपने पैसों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा करने वालों ने कहा कि हमारे पैसे लेने वाली को हमारे सामने लाओ। हंगामा बढ़ता देख महिला को गाड़ी में बैठा कर ले जाने लगे तो कुछ लोग उसकी गाड़ी के आगे लेट गए। उन्होंने कहा कि जब तक पैसे नहीं दोगे नहीं जाने देंगे। आरोपी महिला ने गाड़ी से बाहर निकल कर लोगों से हाथ जोड़कर पैसे लौटाने की बात कही।
कुछ लोगों ने हांसी-भिवानी मार्ग पर नारेबाजी करते हुए कुछ मिनट के लिए रोड जाम किया। एक महिला सड़क पर लेट गई। पीड़िता महिला बोली पैसे दिला दो नहीं तो यहां पर जान दूंगी। राहगीरों के विरोध के चलते जाम खोल दिया। आरोपी महिला के परिजनों ने कहा कि जितने पैसे लाए थे वह सभी को चुकता कर दिए। एक-दो दिन के अंदर फिर पैसे लेकर आएंगे। सभी का भुगतान करके जाएंगे। पूर्व पार्षद रमेश मदान ने कहा कि महिला बीमारी के कारण हांसी से गई थी। उन्होंने हमें विश्वास दिलाया है कि सबका भुगतान किया जाएगा। कुछ लोगों के पैसे भी लौटाए हैं।
विज्ञापन

30 अगस्त को जगदीश कालोनी निवासी एक महिला के खिलाफ करोड़ों रुपये लेकर फरार होने की शिकायत लेकर अनाज मंडी पुलिस चौकी पर पहुंचे थे। विधायक विनोद भयाना भी लोगों का समर्थन करने के लिए अनाज मंडी चौकी पहुंचे। लोगों ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ रहती थी । आस पास के लोगों से पैसा एकत्रित कर लॉटरी चलाती थी। लोगों की करोड़ों रुपये की लॉटरी डाल रखी थी। करीब सात से आठ करोड़ रुपये महिला के पास जमा होने की शिकायत पुलिस को दी गई थी। कुछ लोगों ने महिला की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे पकड़वाने वाले को लाखों रुपये का पुरस्कार देने की वीडियो वायरल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें