हिसार। गंगवा मार्ग स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली विधवा को शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अब इस संबंध में पीड़िता ने आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि मेरी शादी शहर के एक युवक के साथ हुई थी। कुछ समय बाद पति का देहांत हो गया। उसके बाद मायके में रहने लगी। इसी दौरान मेरी मुलाकात सुरेंद्र नामक व्यक्ति के साथ हुई। सुरेंद्र ने शादी का झांसा देकर कई दिन तक मेेरे साथ दुष्कर्म किया। बाद में मुझे पता चला कि सुरेंद्र शादीशुदा है। आरोप है कि सुरेंद्र और उसकी पत्नी ने दो बार मेरा गर्भपात कराया। आरोपी ने मामले की सूचना किसी को देने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं मेरे जेवर व नकदी भी छीन ले गया। 7 सितंबर को गंगवा रोड पर जा रही थी तो सुरेंद्र ने रास्ता रोककर मेरे साथ मारपीट की। आजाद नगर थाना पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।