फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चौधरीवास टोल पर टैक्स मांगा तो युवकों ने किया हवाई फायर, बूम बैरियर तोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरीवास टोल पर वीरवार रात कार सवार 4-5 युवकों ने टोल टैक्स मांगने पर हंगामा कर दिया। इसके बाद हवाई फायर कर बूम बैरियर तोड़ भाग निकले। आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत चौधरीवास टोल के अधिकारी मंगेश मनोहर देशपांडे ने कहा कि 27 मार्च को रात 9:24 बजे हिसार की तरफ से एक कार आई। कार पर लगा फास्टटैग ब्लैक लिस्ट था। इसके बावजूद चालक ने बिना टोल टैक्स दिए जबरदस्ती कार निकलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात बूथ ऑपरेटर अनीस और शिफ्ट इंचार्ज कमलेश कुमार ने बूम बैरियर नहीं हटाया। कार में बैठे 4-5 युवकों ने उन्हें धमकी दी। इसके बाद एक युवक ने कार के अंदर से हवाई फायर किया। इससे कर्मचारियों में दहशत फैल गई और चालक बूम बैरियर तोड़कर भाग निकले। पुलिस ने केस दर्ज कर कार की नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें