फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: फरवरी के दूसरे पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तापमान में उतार-चढ़ाव और बादलों का खेल जारी रहेगा

Wed, 11 Feb 2026 08:10 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

डॉ. खिचड़ ने कहा कि 16 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा और इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और धीरे-धीरे तापमान में हल्का उछाल देखा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मौसम लगातार शुष्क लेकिन गतिशील बना हुआ है। मंगलवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंशिक बादल दिखाई दिए और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 17 फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा और फिर से धुंध और कोहरे की दस्तक होगी।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में 17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के साथ-साथ हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

डॉ. खिचड़ ने कहा कि 16 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा और इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और धीरे-धीरे तापमान में हल्का उछाल देखा जाएगा। पिछले एक सप्ताह से तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है और फरवरी के दूसरे सप्ताह में यह रुझान जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस बार के पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे इलाके में बादलों का खेल जारी रहेगा और कुछ क्षेत्रों में धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें