हिसार। प्रदेश के कुछ हिस्सों में 4 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 5 व 6 जनवरी को उत्तरी व पूर्वी हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले दो दिन तक अभी ठंड से राहत के आसार नहीं है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में 4 जनवरी तक कोहरा, आंशिक बादलवाही व बीच-बीच में हल्की धूप निकलने की संभावना है। 4 जनवरी को नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंशिक बादलवाही और प्रदेश के उत्तरी व कुछ पूर्वी हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। 5 व 6 जनवरी को कोहरा, बादलवाही और प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में गरज व हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इस विक्षोभ के आगे निकलते ही एक बार फिर से हवाओं का रुख उत्तरी होने से 7 जनवरी को कोहरा व गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है।
विज्ञापन
यह रहा तापमान
जिला-अधिकतम-न्यूनतम
अंबाला-13.3-8.4
हिसार-11.2-2.3
करनाल-13.0-7.8
नारनौल-14.6-3.8
रोहतक-14.4-8.2
सिरसा-16.8-5.6