फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एनएचएम कर्मचारियों ने सेवा नियम निरस्त करने के विरोध में जलाई आदेशों की प्रतियां

Fri, 03 Jan 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल में आदेशों की प्रतियां जलाते हुए एनएचएम कर्मचारी।
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल में वीरवार दोपहर को कर्मचारियों के सेवा नियम निरस्त करने के विरोध में एनएचएम कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में आदेशों की प्रतियां जलाईं। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी और सीएमओ को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर भारतीय मजदूर संघ के अनिल कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार अनुबंधित कर्मचारी सेवा नियम अधिनियम लाकर वाहवाही लूट रही है दूसरी ओर जो कर्मचारी लगातार 26-27 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं उनको दीपावली के अवसर पर एनएचएम के सेवा नियम फ्रिज करने का षड्यंत्र रचा। प्रदेश उपाध्यक्ष जगत बिसला ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 29 दिसंबर को जींद में राज्य कमेटी की बैठक में दो जनवरी को मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। उन्होंने बताया कि आज के विरोध प्रदर्शन में 120 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जिला सह मंत्री सुशील मोर ने कर्मचारियो को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबका सांझा दायित्व है कि हम अपने हक की आवाज को बुलंद करें। इस अवसर पर डॉ. मोनिका, डॉ. शालु, डॉ. संदीप, डॉ. रामनिवास, डॉ. बलवंत, डॉ. देवेंद्र, नर्सिंग ऑफिसर सुनीता, कांता, पिंकी, ओपी वर्मा, अशोक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें