फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात से बदलेगा मौसम, कल बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव आएगा, जिससे कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना रहेगी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 23 अक्तूबर रात से मौसम में बदलाव आएगा। वहीं 24 अक्तूबर को उत्तरी व पश्चिमी हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई रहने व कहीं कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और दक्षिण हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। 25 अक्तूबर से प्रदेश में मौसम खुश्क व तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
बढ़ोतरी के बाद भी रात का तापमान सामान्य से नीचे
शुक्रवार को दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि बढ़ोतरी के बावजूद रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। इससे पहले वीरवार को अधिकतम तापमान 34.1 व न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें