फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर घने कोहरे ने थामी बसों, ट्रेनों की रफ्तार

Sun, 01 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नववर्ष पर घने कोहरे ने बसों व ट्रेनों की रफ्तार को थाम दिया। ट्रेनें और बसें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से रवाना हुईं। गोरखधाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आठ घंटे देरी से पहुंची। वहीं जयपुर- हिसार ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से पहुंची। किसान एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 45 मिनट देरी से रवाना हुई। इनके साथ अन्य गाड़ियां भी 10 से 15 मिनट की देरी से चली। वहीं चंडीगढ़, अंबाला, गुड़गांव, दिल्ली, डबवाली जैसे रूटों पर बसें अपने निर्धारित समय से देरी से चली। रोडवेज में जहां 220 बसें हिसार डिपो के अंतर्गत रवाना होती हैं, वहीं रेलवे स्टेशन पर 52 ट्रेनें हैं।
विज्ञापन

बसों और ट्रेनों को कम रफ्तार से चलाने के आदेश जारी
नए साल पर बसों, ट्रेनों को कम रफ्तार से चलाने के आदेश रोडवेज और रेलवे अधिकारियों ने ड्राइवरों को दिए हैं। धुंध के कारण हादसों से बचाव के लिए रेलवे ने जहां ट्रेनों को 60 किलोमीटर रफ्तार से चलाने के आदेश जारी किए हैं। वहीं रोडवेज अधिकारियों ने बसों को भी नियंत्रित गति से चलाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें