फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बदला मौसम, आज भी बादलवाही और बारिश की संभावना

Wed, 03 Nov 2021 03:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

  • उत्तरी हरियाणा में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाही व इक्का-दुक्का स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना रहेगी
  • उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी
विज्ञापन
मौसम - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मंगलवार दोपहर बाद हिसार सहित हरियाणा के कईं क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आया। इस दौरान हिसार में 1.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से यह बारिश हुई है। 3 नवंबर को भी उत्तरी हरियाणा में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाही व इक्का-दुक्का स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। इसके बाद उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह मौसम एकदम साफ था और तेज धूप निकली हुई थी। मगर दोपहर दो बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में हल्के बादल आ गए। इसके बाद शाम चार बजे तक आसमान में काले बादल घिर आए। करीब सवा चार बजे बारिश शुरू हो गई, जो करीब आधा घंटा तक जारी रही। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। हालांकि इसके बाद आसमान थोड़ा साफ हो गया। मगर शाम सात फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.4 व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
यह भी पढ़ें : सफलता: सलोनी ने नीट में हासिल की 22वीं रैंक, बचपन में टीवी पर डॉक्टर्स को सर्जरी करते देखा तो तय किया था डॉक्टर बनना है
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण के स्तर में नहीं आई गिरावट
इस हल्की बारिश के बावजूद प्रदूषण के स्तर में कोई गिरावट नहीं आई। मंगलवार शाम छह बजे हिसार में प्रदूषण का स्तर 270 था, जबकि सोमवार को इसी समय प्रदूषण का स्तर 250 पर था। 200 से 300 के बीच का आंकड़ा प्रदूषण की खराब स्थिति को दर्शाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें