फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 24 गांवों में 37.70 करोड़ रुपये से जलापूर्ति सेवाओं में होगा सुधार, मार्च 2024 तक पूरा होगा काम

Sat, 16 Sep 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर आजाद नगर जलघर
विज्ञापन

शहर में कैमरी रोड जलघर का काम पूरा, आजाद नगर जलघर में केवल लाइन डालने का काम बकाया

अश्वनी कुमार
हिसार। प्रदेश सरकार हर घर नल योजना के तहत बचे हुए करोड़ों रुपये के कार्याें को मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसमें 24 गांवों में जलघर के निर्माण से लेकर पानी की लाइन डालने तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इन कार्याें पर 37.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हिसार शहर में कैमरी रोड पर जलघर की क्षमता बढ़ाने के लिए दूसरे टैंक का निर्माण पूरा हो गया है। जिस पर 7.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आजाद नगर में दूसरा जलघर बनकर तैयार हो चुका है। जिसे रॉ वाटर की लाइन से जोड़ने का काम बाकी है। दो से तीन महीने में यह काम पूरा होने की संभावना है।
हिसार जिले में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है। अधिकारियों ने मार्च 2024 तक प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को समय पर अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए हर महीने उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजनी होगी। इन प्रोजेक्टों के पूरा होने के बाद हर घर नल का काम पूरा हो जाएगा। शहरी एरिया में 140 लीटर और ग्रामीण एरिया में 110 लीटर पानी प्रतिदिन उपलब्ध होगा। हिसार शहर में बेहतर आपूर्ति के लिए कैमरी रोड और आजाद नगर में जलघरों की क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 16 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

गांव खर्च -काम
अग्रोहा -112.62-जलघर व पूरे सिस्टम की अपग्रेड
आर्य नगर 109.37 - जलघर की रिपेयर व मेंटेनेंस
भाणा 132.42 -जलघर की क्षमता को बढ़ाना, मेंटेनेंस
चौधरीवास 102.44-जलघर की रिपेयर व मेंटेनेंस
चूली बागड़ियान 117.53 जलघर की क्षमता बढ़ाना, मेंटेनेंस
दड़ौली 118.06-जलघर की आपूर्ति सिस्टम अपग्रेडेशन
ढाणी मोहब्बतपुर 164.5 पेयजल लाइन डालना , अपग्रेड
गंगवा 197.31 - जलघर की रिपेयर , अपग्रेडेशन
काबरेल 111.2 जलघर की क्षमता बढ़ाना, मेंटेनेंस
कैमरी 341.22 दूसरे जलघर का निर्माण ,पुराने की रिपेयरिंग
कालीरावण 206.9 जलघर का अपग्रेडेशन, क्षमता विस्तार
कनोह 157.37 जलापूर्ति सिस्टम के ढांचे को मजबूत करना
कुलेरी 159.58जलघर की क्षमता का विस्तार, नई लाइन डालना
लांधड़ी 233.99 जलघर की क्षमता का विस्तार, क्षमता में बढ़ोतरी
महलसरा 171.64 जलघर के लिए डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम तैयार करना
मलापुर 208.94 जलघर की क्षमता का विस्तार
मीरपुर 126.45 स्वतंत्र जलघर, घर घर तक लाइन बिछाना
नंगथला 124.43 जलघर की क्षमता को बढ़ाना, नइ लाइन डालना
न्योली कलां 150 .11 जलघर की रिपेयरिंग, जल वितरण प्रोजेक्ट की क्षमता बढ़ाना
सलेमगढ़ 107.03 जलघर की क्षमता में बढ़ोतरी, नई लाइन डालना
सिवानी बोलान 133.19 जलघर का अपग्रेडेशन, क्षमता का विस्तार
बधावड़ 157.98 बूस्टिंग स्टेशन, चहारदीवारी, रोड रिपेयरिंग बूस्टिंग स्टेशन
भैणी बादशाहपुर 134.19 जलघर का निर्माण, नई लाइन डालना
भाणा खेड़ा 191.89 नई लाइन में काम, आरसीसी वाटर टैंक बनाना


हिसार में दस करोड़ का प्रोजेक्ट पूरा, लाइन का काम बाकी
हिसार शहर में आजाद नगर में 8 फुट गहरा टैंक बनाया गया है। जिसमें 1.73 करोड़ लीटर गैलन का वाटर टैंक बनाया गया है। इसके अलावा 2.6 एमएलडी की क्षमता की फिल्टर यूनिट बनाई गई है। 145200 गैलन क्षमता का क्लीयर वाटर टैंक होगा। करीब दस करोड़ का यह प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है। इसे रॉ वाटर लाइन से जोड़ा जाना बाकी है। जिसके बाद आजाद नगर की करीब एक लाख की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन ...
हर घर नल योजना के तहत सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना विभाग का लक्ष्य है। 70 से 80 प्रतिशत काम पूरे हो चुके हैं। बचे हुए काम जल्द पूरे कराएंगे। शहर के प्रोजेक्ट भी अंतिम चरण में हैं।
-शिवराज सिंह चौहान, अधीक्षक अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें