फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खेड़ी बर्की गांव की ढाणियों में घुसा पानी

विज्ञापन
हिसार के गांव खेड़ी बर्की के खेतों में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
अग्रोहा। सरसोद-बिचपड़ी गांव की ओर से हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे नंबर 52 से बहकर आ रहा पानी अब खेड़ी बर्की गांव के खेतों से होते हुए गांव की ढाणियों में घुस गया है। खेतों में दो से तीन फीट तक पानी भर जाने से फसलें जलमग्न हो गईं हैं।
विज्ञापन

किसान बलजीत सिंह ने बताया कि उसके पोल्ट्री फार्म में पानी घुस जाने से काफी नुकसान हो गया है। पोल्ट्री फार्म को समय से पहले खाली कर दिया है। पवन मुंधनिया, मंजीत, सुमेश, राजेंद्र, राजेश, अंकित, साहिल, अक्षय, बलजीत सिंह, जगबीर टाक, सतबीर आदि ने बताया कि कपास, बाजरा, मूंग, ज्वार की फसलें खराब हो गई हैं। ग्रामीण अपने मकानों को पानी से बचाने के लिए मिट्टी से कट्टे भरकर व प्लास्टिक लगाकर बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें