हिसार। संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसका शव वीरवार सुबह ठंडी सड़क के पास स्थित शराब के ठेके और सिनेमा घर के पास मिला। एसआई रामफल ने पंचनामा भरकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों ने मृतक के बाहरी क्षेत्र का होने की आशंका जताई है। उसके हाथ, पैर मुड़े थे। शरीर ऐंठा था। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। शिनाख्त के लिए उसका शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। वहां 72 घंटे में शिनाख्त न होने पर लावारिस के रूप में शव की अंत्येष्टि कर दी जाएगी। ब्यूरो