फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महाबीर स्टेडियम के एथलेटिक्स और बास्केटबाल मैदान में भरा पानी, खिलाड़ियों का अभ्यास बंद

Sun, 25 May 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
महाबी​र स्टेडियम के एथलेटिक्स ग्राउंड में भरा पानी।
विज्ञापन
हिसार। महाबीर स्टेडियम के एथलेटिक्स और बास्केटबाल मैदान में शनिवार रात को हुई बारिश से जलभराव हो गया। ऐसे में अब खिलाड़ी कई दिनों तक यहां पर अभ्यास नहीं कर पाएंगे। इससे पहले भी कई बार दोनों मैदानों में जलभराव हो चुका है। हर बार खेल विभाग के अधिकारी स्टेडियम से बरसाती पानी की निकासी करवाने का दावा करते हैं, लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

हालात यह है कि एथलेटिक्स मैदान से पानी निकलने के बाद सूखने में कम से कम एक सप्ताह का समय लग जाएगा। ऐसे में इस दौरान खिलाड़ी कहां पर अभ्यास करेंगे। बता दें कि महाबीर स्टेडियम का लेवल काफी नीचा है। थोड़ी सी बारिश में ही यहां पर जलभराव हो जाता है। मधुबन पार्क का पानी भी स्टेडियम के मैदान में आ जाता है।
स्टेडियम में दो नए सिंथेटिक बास्केटबाल ग्राउंड बनाए जाने प्रस्तावित हैं। मगर वर्तमान में दोनों बास्केटबाल मैदान की हालत खस्ता है। कई जगह से फर्श टूटा हुआ है, अब जलभराव ने खिलाड़ियों के अभ्यास पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

-
हर बार जनरेटर चलाकर पानी निकलवाता है विभाग
खेल विभाग आज तक महाबीर स्टेडियम से बरसाती पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं कर पाया है। हर बार विभाग मधुबन पार्क में जनरेटर और पाइप लगाकर पानी की निकासी करता है। पानी निकलने के बाद भी मैदान सूखने में करीब एक सप्ताह का समय लग जाता है। स्टेडियम में खिलाड़ियों के अलावा पुलिस और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवा भी दौड़ लगाते हैं। यहां पर सुबह और शाम के समय 500 से ज्यादा खिलाड़ी और युवा अभ्यास करते हैं।

स्टेडियम के मैदान से पानी निकलवाने के लिए सोमवार सुबह जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। जल्द ही खिलाड़ियों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

- नरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें