फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चाकू से गोदकर युवक की हत्या करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। शहर के नए बस स्टैंड के सामने 18 मई की रात 10 बजे रॉयल ब्लू होटल पर फिंगर चिप्स खाने आए तीन युवकों का होटल संचालक और कारिंदे के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े में 22 वर्षीय युवक राजपुरा निवासी अंकित की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। नारनौंद थाना पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी होटल के कारिंदे भैणी अमीरपुर निवासी प्रदीप उर्फ भोला, नारनौंद की पंजाबी बस्ती निवासी अमित उर्फ ऐक्टर व बादल उर्फ गौतम, वार्ड नंबर एक निवासी विक्रम उर्फ विक्की व हनुमान मंदिर कॉलोनी निवासी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सभी आरोपियों को गांव भैणी अमीरपुर के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी वहां से कहीं पर भागने की फिराक में थे। पुलिस ने इससे पहले वार्ड नंबर एक निवासी संजय उर्फ संजू व होटल संचालक भैणी अमीरपुर निवासी शौकीन को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया।
बता दें कि राजपुरा निवासी अंकित 18 मई की रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों भिवानी निवासी कपिल और माजरा निवासी अनूप के साथ रॉयल ब्लू फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट में बैठ कर फिंगर चिप्स खा रहा था। अंकित ने होटल कर्मचारी भैणी अमीरपुर निवासी प्रदीप से फिंगर चिप्स कच्ची होने की शिकायत की तो प्रदीप ने तेजधार हथियार से अंकित की दाईं बाजू पर वार कर दिया। आरोपी के चार-पांच अन्य साथियों ने अंकित की कमर और हाथों पर चाकू से वार किए। आरोपी प्रदीप ने अनूप पर भी हमला करने की कोशिश की लेकिन वह बच गया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल अंकित की इलाज के दौरान हिसार के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने अंकित के भाई अमन के बयान पर भैणी अमीरपुर निवासी प्रदीप व 5 अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। जिसमें से पुलिस ने अब तक संजय उर्फ संजू व शौकीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और प्रदीप उर्फ भोला, अमित उर्फ ऐक्टर, बादल उर्फ गौतम, विक्रम उर्फ विक्की व सुमित को रविवार को अदालत में पेश कर सभी आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।



अंकित हत्याकांड के सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। दो को जेल भेज दिया गया और पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। पहले पकड़े गए दोनों आरोपियों से एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

बलवान सिंह, थाना प्रभारी, नारनौंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें