फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नहर में पानी आया, शहर व गांवों में जलसंकट अभी भी बरकरार

विज्ञापन
हांसी नहर पर ट्रैक्टरों के जरिए बरमे लगाकर जलघर में पानी भरते हुए। 
विज्ञापन
हांसी। नहर में पानी आने के बावजूद भी सोमवार को शहर में पेयजल संकट बरकरार रहा। शनिवार को आए तूफान के चलते किसी जलघर में ट्रांसफार्मर तो कहीं पर तकनीकी समस्या रही। इसके कारण नए जलघर व बूस्टिंग स्टेशन की बिजली आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार से पेयजल सप्लाई नियमित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर के नए जलघर के अधीन सात बूस्टिंग स्टेशन आते हैं। इनसे शहर के करीब 60 प्रतिशत हिस्से में पेयजल सप्लाई होती है। नए जलघर में हिसार के 220 केवी पावर हाउस से बिजली सप्लाई आती है, लेकिन इस पावर हाउस में पानी भरा होने के चलते बिजली सप्लाई बंद रही। इसे भाटला के 33केवी सब स्टेशन से जोड़ा गया। यहां रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। वहीं बारिश के बाद से नए जलघर का ट्रांसफार्मर भी खराब था। इसे ठीक करवाने के लिए सोमवार को तकनीकी एक्सपर्ट बुला कर इसे ठीक कराया गया। अब यहां से मंगलवार से पेयजल सप्लाई नियमित होने की उम्मीद है। इधर पुराने जलघर से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई नियमित कर दी गई है।
वहीं रविवार सुबह से ही नहरों में पानी आ गया था व रविवार शाम से जलघरों में पानी भरना शुरू हो गया था। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार से पेयजल सप्लाई नियमित होने का दावा किया था, लेकिन सोमवार को अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई नहीं हुई। इसके पीछे बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या रही। ऐसे में शहरवासियों को पेयजल सप्लाई न आने से काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नहरों पर बरमे व मोटर लगवा कर नए जलघर में पानी भरवाया गया। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह तक नहर में पानी रहेगा।
विज्ञापन


अस्पताल में भी पानी खत्म
नागरिक अस्पताल में शनिवार को पेयजल खत्म हो गया। इसके कारण रविवार को पूरा दिन यहां दाखिल मरीज परेशान रहे। यहां तक की हाथ धोने के लिए भी पानी नहीं था। वहीं रविवार को अस्पताल प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग के जरिए टैंकर मंगवाकर पानी टंकी में भरा गया। उसके बाद नागरिक अस्पताल में मरीजों को राहत मिली।

हिसार से जुड़ें गांवों को अन्य फीडर से जोड़ा
हिसार के 220 केवी पावर हाउस से जुड़े गांवों ढाणी कुतबपुर, लालपुरा, खरड़ अलीपुर व अन्य कई ढाणियों की बिजली सप्लाई बंद थी। इन्हें भाटला स्थित 33 केवी सब स्टेशन से जोड़ा गया है।

गांवों में भी समस्या
शहर के साथ साथ गांवों के जलघरों में भी तकनीकी समस्या रही। हिसार के 220 केवी पावर हाउस से जुड़े गांवों में बिजली न आने के चलते पेयजल सप्लाई नहीं दी गई। वहीं कई गांवों के जलघरों में बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर गिरने से समस्या आई। ऐसे में गांवों में भी पेयजल सप्लाई मंगलवार से नियमित होने की संभावना है।
वर्जन


जहां पर भी बिजली संबंधित समस्याएं रही वहां पर समस्याएं दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रयास है जल्दी से जल्दी पेयजल सप्लाई नियमित की जाए। - संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें