फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ओलंपियन संजय कालीरामन का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया

विज्ञापन
गांव डाबड़ा पहुंचने पर ओलंपियन संजय कालीरामण कोच राजेंद्र सिहाग के साथ। 
विज्ञापन
हिसार। बिहार के राजगीर में आयोजित हुए एशिया हॉकी कप में रविवार को भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर जीत हासिल की। भारतीय टीम में शामिल डाबड़ा के ओलंपियन सजय कालीरामन ने भी मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। सोमवार शाम को संजय अपने गांव पहुंचे। ढोल-बजाकर संजय के परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


संजय को फूलों की माला पहनाई गई और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। ग्रामीणों ने संजय को जीत की बधाई दी। इस दौरान डाबड़ा के हॉकी खिलाड़ी भी पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुश्ती कोच राहुल पहुंचे और उनको सम्मानित किया गया। डाबड़ा से हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि फाइनल मुकाबले में संजय ने दो गोल पास किए थे। इस पर दिलप्रीत ने दो गोल दागे थे। संजय बेहतरीन खिलाड़ी हैं। संजय राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम कर चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें