फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: व्यवस्था बेपटरी... जलभराव के बाद अब सीवरेज ओवरफ्लो ने खोली जनस्वास्थ्य की पोल

विज्ञापन
हांसी कृष्णा कॉलोनी की मुख्य गली में भरा पानी।
विज्ञापन
हांसी। शहर में बारिश के पानी की निकासी के बाद अब सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या बढ़ गई है। जनस्वास्थ्य विभाग के पास अकेले सोमवार को 100 से ज्यादा शिकायतें पहुंचीं। विभाग ने इस समस्या से निपटाने के लिए 5 टीमों का गठन किया है। वहीं इस रोड पर करीब एक सप्ताह के बाद दुकानें खुली हैं। सोमवार को दुकानें खुलने के बाद सीवरेज के पानी ने दुकानदारों को परेशान किया।
विज्ञापन

रविवार रात तक एसडी कॉलेज रोड से पानी की निकासी हो गई थी, लेकिन सोमवार सुबह सीवरेज ओवरफ्लो होने से रोड पर गंदा पानी भर गया। इसको लेकर दुकानदारों ने विधायक विनोद भयाना व अधिकारियों को शिकायत दी। हालांकि यहां शाम तक पानी की निकासी हो गई, लेकिन राम लाल कॉलोनी, पटेल चौक से सिसाय पुल रोड पर सीवरेज का गंदा पानी अभी भी गलियों व सड़कों पर खड़ा है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में भी सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या है जिसके चलते क्षेत्रवासी परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा जिस रोड पर जलभराव हुआ, वहां पर अभी कीचड़ की भी समस्या बनी हुई है। जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीमें गठित कर सीवरेज की सफाई करवाई जा रही है।

कचरे से भरे सीवरेज
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीते एक सप्ताह से जलभराव के चलते शहर में सफाई भी नहीं हुई। ऐसे में निकासी के दौरान सारा कचरा सीवरेज में जा मिला है जिससे सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या आ रही है। ऐसे में जहां सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं, वहां मैनहोल की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में अभी भी जलभराव
बीते सप्ताह आई बारिश के बाद शहर में मुल्तान कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, सेक्टर छह, काठ मंडी रोड, पुराना कचहरी क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में अभी भी जलभराव की समस्या है। हालांकि यहां पर पानी का स्तर पहले के कम हुआ है। इसके अलावा हिसार मेजर डिस्ट्रीब्यूटरी के साथ गुजर रही हांसी ड्रेन सोमवार को दयाल सिंह कॉलोनी के समीप ओवरफ्लो हो गई। हालांकि समय रहते मिट्टी डालकर इसकी मरम्मत कर दी गई।

वर्जन
हमारे पास 100 से ज्यादा सीवरेज ओवरफ्लो की शिकायतें आई हैं। समस्याओं को देखते हुए पांच टीमें व पांच टैंकर तैयार किए हैं। टीमें सीवरेज को खोल कर सफाई करेंगी। अगर कहीं ज्यादा समस्या होगी तो टैंकर से पानी निकाला जाएगा। अभी व्यवस्था पटरी पर आने में थोड़ा समय लगेगा। इसके अलावा ज्यादा बारिश होने से पेयजल में क्लोरीन की मात्रा 2 बीपीएम से 3 बीपीएम करवा दी है। ताकी कहीं भी पेयजल में कोई बैक्टिरिया हो तो उससे बीमारियां न फैले। यह कार्य सावधानी के तौर पर की जा रही है। - संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें