फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेरा बाप कंजूस है...': सरपंच की बेटी के हाथ पर महंत ने लिखी ये बात; डेरे में महिलाओं संग जबरन होता है ऐसा काम

Thu, 03 Apr 2025 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार

सार

हिसार के गांव कौथ कलां स्थित दादा काला पीर के डेरे के महंत के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है। महंत को हटाने के लिए डीसी कार्यालय के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। महंत शुकराई नाथ पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के नारनौंद उपमंडल के गांव कौथ कलां स्थित दादा काला पीर के डेरे के महंत शुकराई नाथ को हटाने के लिए ग्रामीणों ने हिसार डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एचएयू गेट नंबर चार से लघु सचिवालय परिसर तक पैदल मार्च निकाला। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि डेरे को खाली कराया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक माह पहले महंत ने सरपंच की छह साल की बेटी के हाथ पर लिख दिया था कि तेरा बाप कंजूस है। इससे ग्रामीणों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। 

यह भी पढ़ें: Hisar Airport: शंख के स्वरूप का बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का टर्मिनल, AAI के चेयरमैन ने व्यवस्थाओं की हकीकत जानी
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि महंत डेरे में महिलाओं को जबरन नचाता है। कोथ कलां गांव के ग्रामीण बुधवार को बाबा काला पीर डेरे के महंत शुकराई नाथ के खिलाफ एचएयू के गेट 4 के सामने एकत्र होकर पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। 



प्रदर्शनकारियों ने हाथों में महंत शुकराई नाथ को हटाओ लिखे स्लोगन थे। ग्रामीण रोष जताते हुए लघु सचिवालय परिसर में काफी देर तक डटे रहे। बाद में डीसी की गैर हाजिरी में डीडीपीओ नरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। 

डेरे में महिलाओं को जबरन नचाते हैं महंत
किसान नेता सुरेश कोथ ने महंत शुकराई नाथ पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महंत डेरे में महिलाओं को जबरन नचाते हैं। रात के समय बाहर की महिलाओं को डेरे में रखते हैं। यह डेरे की परंपरा के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि डेरे के चंदे और कृषि योग्य भूमि से प्राप्त धन का महंत दुरुपयोग कर रहे हैं। 

अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक देशभर के आठ पीर मिलकर डेरे की गद्दी पर नए महंत की नियुक्ति नहीं करते, तब तक प्रशासन डेरे को अपने नियंत्रण में ले। सुरेश कोथ ने बताया कि पिछले महीने इस मामले में उपायुक्त अनीश यादव से मिले थे। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि डेरे से महंत को बाहर नहीं निकाला तो ग्रामीण डेरे पर कब्जा लेंगे। डेरे के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे। 

मेरी छह साल की बेटी के हाथ पर डेरे के महंत ने लिख दिया कंजूस अनिल सरपंच। जो महंत सरपंच की बेटी के हाथ पर ऐसा लिखता है वह पूरे गांव की महिलाओं व बेटियों की कितनी इज्जत करता होगा, आप अंदाज लगा लो। महंत लाखों का चंदा चाह रहा था। पहले हम लाखों में चंदा एकत्र भी कराते थे। अब उनकी करतूत देखकर चंदा देने का मन नहीं करता। हमने चौकी में एक महीना पहले शिकायत दी थी। आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। - अनिल कुमार, सरपंच, गांव कोथ कलां 
विज्ञापन

एक माह पहले महंत के खिलाफ बैठक में पास किया था प्रस्ताव 
करीब एक महीना पहले गांव कौथ कलां में ग्राम सभा की बैठक में दादा काला पीर मठ के महंत शुकराई नाथ के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया था, जिसके बाद अब ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। सुरेश कोथ, पूर्व सरपंच अनिल संधू, कृष्ण फौजी, रघबीर पहलवान, पाल फौजी, रवि कुमार, चंद्रभान, धरमू पहलवान, रामनिवास ने कहा कि महंत शुकराई नाथ को दादा काला पीर के डेरे में केयर टेकर के रूप में बैठाया गया था।

यह भी पढ़ें: 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें