फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस मीटिंग में सांसद ने उठाया एमपी लैड से कागजों में खंभे लगाने का सवाल

Fri, 17 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
कामों में देरी से नाराज एमपी बोले लिखकर दो कितने दिन में काम पूरे होंगे - फोटो : bureau
विज्ञापन
बालसमंद गांव में एमपी लैड से पैसे से कागजों में ही खंभे लगाने के मामले को सांसद दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों से जवाब मांगा। बिजली निगम के कामों में देरी पर भी एमपी नाराज दिखे। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि आप लिखकर बताएं कि काम कितने दिन में पूरा करोगे।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से एमपी लैड के पैसे में की गई गडबडी का समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को विजिलेंस एंड मानीटरिंग कमेटी की मीटिंग में सांसद दुष्यंत ने बिजली अधिकारियों से जवाब मांगा। 

एमपी ने कहा कि बिना कनेक्शन- खंभे  लगाए यूटीलाइजेशन सर्टीफिकेट जारी कर दिया। अधिकारी बोले निगम के दो कर्मचारियों ने मिलीभगत कर गलत एस्टीमेट बना दिए थे। दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


आगे भी जांच चल रही है। सांसद दुष्यंत ने कहा कि जेई रिश्वत मांगने के मामले में क्या हुआ ? बिजली निगम अधिकारी बोले जांच चल रही है।  बिजली निगम के कामों में देरी से नाखुश  एमपी ने कहा कि दो साल से काम अटके हैं कब पूरे होंगे।

आप लिखकर बताओ कि काम कितने दिन में पूरा करोगे। अधिकारियों ने कहा कि 70 काम के लिए बजट जारी किया गया था। हम 67 काम पूरे कर चुके हैं। 2.9 करोड का बजट आया था हम 2.11 करोड के काम करा चुके हैं।

सांसद ने जताई नाराजगी
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर भी सांसद नाराज दिखे। सांसद ने जलघर तक आने वाले ओपन नाले को कवर करने के बारे में पूछा। सिरसा रोड स्थित हाऊसिंग बोर्ड कालोनी गंदे पानी की शिकायत पर जवाब मांगा।

अधिकारियों ने कहा नाले को कवर कर दिया है। हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में पुरानी  सीवरेज लाइन को बदल रहे हैं। पेयजल के लिए भी 36 लाख से नई लाइन बिछाएंगे। डीसी ने अलग अलग स्थानों से पानी के सैंपल लेकर उसकी जांच करो। उसकी क्वालिटी की रिपोर्ट मुझे भेजो।

100 हैंडपंप व दस टैंकर उपलब्ध कराएंगे
एमपी ने कहा कि किस गांव में  पेयजल की क्या व्यवस्था है। कितने गांव में कितने प्रतिशत घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा। आप रिपोर्ट  बनाकर दो । मैं एमपी लैड से गांव में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कराऊंगा। सांसद निधि से 100 हैंडपंप व दस टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।

बेघर लोगों की सूची दो
सांसद दुष्यंत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगली मीटिंग में ऐसे लोगों की सूची दें जिनके सिर पर छत नहीं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऐसे लोगों को आवास उपलब्ध कराएंगे। इस सूची में बीपीएल नहीं सामान्य  लोग भी शामिल किए जाएं।

स्वच्छ भारत मिशन के लिए बजट नहीं
एडीसी कार्यालय से संबंधित स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हमने 18.5 करोड का बजट मांगा था। बजट अब तक नहीं मिला। इस कारण गांव में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम को पूरा नहीं किया जा पा रहा। स्वच्छ भारत मिशन के लिए भी बजट न होने पर एमपी ने हैरानी जताई।

महिलाओं को सिखाओ हुनर मार्केट हम देंगे
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेशनल रूरल लवलीहुड मिशन के मामले में डीसी निखिल गजराज ने कहा महिलाओं को बाजरे के बिस्कुट सहित अन्य उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दो। हम ऐसी महिलाओं को लघु सचिवालय या किसी अन्य स्थान पर मार्केट उपलब्ध कराएंगे।

एनएच 65 की बदहाली पर एमएलए ने पूछा सवाल...
मीटिंग में नलवा के एमएलए रणबीर गंगवा ने  नेशनल हाइवे 65 गंगवा रोड की बदहाली का सवाल उठाया। एमएलए ने डी प्लान के बजट में अनदेखी करने पर भी प्रश्न उठाया।  एमपी दुष्यंत बोले छोडो वो तो पुरानी बात हो गई। अब ये बताओ इस बार  डी प्लान के फंड को लेकर क्या योजना है।

अनूप धानक ने पेयजल की लाइन का मुददा उठाया...
विधायक अनूप धानक ने पिछली डी प्लान के बजट में पानी की लाइन के लिए प्रोजेक्ट मंजूर होने के बाद भी काम न होने का सवाल उठाया। जिला योजना अधिकारी ने कहा कि हमारे पास दो लाख का बजट आया था। हमने पैसा दे दिया था। जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारी बोले 6 लाख चाहिए थे 2 से क्या होता। डीसी ने विवाद शांत कराते हुए कहा अब काम पूरा करो।

स्व प्रेरित आदर्श ग्राम योजना के लिए कोई नहीं आया...
विधायक आदर्श ग्राम योजना में जवाब देते हुए डीडीपीओ सूरजभान ने कहा कि किसी भी व्यक्ति ने स्वप्रेरित गांव के लिए आवेदन नहीं किया। विधायक आदर्श ग्राम योजना में चार विधायकों ने गांव गोद लिए हैं।  सांसद ने कहा कारपोरेट घराने जिंदल ग्रुप,  एस्सैल ग्रुप सुभाष चंद्रा से संपर्क करो। पुलिस के आईजी को भी प्रस्ताव भेजो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें