फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण रुका, आज मिल सकती हैं वैक्सीन की 15 हजार डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार शाम तक कोविशिल्ड की 15 हजार खेप मिलने की उम्मीद है। ऐसे में विभाग बूथ नहीं बना पाया है और न ही टीकाकरण हो पाएगा। अब टीका लगवाने वाले लाभार्थियों का टीका लगवाने के लिए एक दिन का इंतजार करना पड़ेगा। ध्यान रहे कि मंगलवार को टीबी अस्पताल में कोवैक्सीन की केवल दूसरी डोज लगेगी।
विज्ञापन

सोमवार को विभाग ने एक हजार से 1500 तक टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा था। इसी हिसाब से विभाग चारों बूथों पर 250 टीकाकरण के लिए वैक्सीन भेजी थी। पिछले दो दिनों से विभाग वैक्सीन की कमी झेल रहा है। शनिवार को 7 हजार वैक्सीन मिली थी। इससे रविवार व सोमवार को टीकाकरण हुआ। वैक्सीन आने के बाद विभाग बुधवार को टीकाकरण करेगा। इस वजह से विभाग बच्चों एवं महिलाओं के सामान्य टीकाकरण की गतिविधि बंद करेगा, जो हमेशा की तरह बुधवार को होता है। इसके लिए सप्ताह का अगला दिन तय होगा। मंगलवार को अधिकतर बूथों पर समय से पहले ही वैक्सीन खत्म हो गई।
विज्ञापन

हमें मंगलवार शाम तक वैक्सीन की 15 हजार डोज मिलेंगी। अब मंगलवार की बजाय बुधवार को टीकाकरण होगा। सामान्य टीकाकरण बंद रहेगा।
डॉ. जितेंद्र शर्मा, डिप्टी सीएमओ, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें