फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना भेजते थे फ्रेंड रिक्वेस्ट, खुद को अविवाहित बता फंसाते थे प्यार के जाल में

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस दौरान आरोपी पश्चिमी अफ्रीका निवासी सिस एबो, लोगनन लजारे और महिला रोज वाईफेई ने कई राज खोले हैं। आरोपियों ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर विदेशी लड़कियों के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। इसके बाद बातचीत में खुद को विधवा और अविवाहित बताकर प्यार व शादी के जाल में फांसते थे। इस दौरान आरोपी विश्वास में लेकर आरोपी रोज वोईफेई की व्हाट्सएप पर वीडियो व ऑडियो कॉल से बात करवाते थे। उनके पास लैपटाप, आईफोन, डॉलर व महंगे गिफ्ट भेजने का लालच देते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों से 11 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, 11500 रुपये और पासपोर्ट बरामद किए हैं। आरोपियों ने भारत में हजारों लोगों के साथ इस तरह का फ्रॉड किया है। आरोपी महिला को कुछ दिन पहले अदालत में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। बाकी दोनों आरोपियों का रिमांड जारी है। उन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
साइबर ठगी के इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। महिला आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। बाकी दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल उनका रिमांड जारी है। - राकेश कुमार आर्य, आईजी, हिसार रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें