फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले गेट से रोजाना 50 से ज्यादा बसों का अप-डाउन, रोडवेज परिचालकों-चालकों से लेगा फीडबैक

विज्ञापन
बस अड्डे के पिछले गेट से निकलती बस - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। बस अड्डे के पिछले गेट से रोजाना 50 से ज्यादा बसों का अप-डाउन होगा, जिन्हें बाईपास निकाला जा रहा है। फिलहाल रोडवेज की ओर से हिसार से भादरा वाया बालसमंद सहित अन्य लोकल रूटों पर बसें चलाई जा रही हैं। अब रोडवेज की ओर से चालकों-परिचालकों से फीडबैक लिया जाएगा कि उन्हें पिछले गेट से बाईपास तक बसें ले जाने और लाने में किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद विभाग की ओर से समाधान कराया जाएगा। वहीं लंबे रूटों पर चलने वाली बसों को पिछले गेट से निकालने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, कि फिलहाल रोडवेज की ओर से पिछले गेट से लोकल रूटों पर ही बसों को बाईपास निकाला जा रहा है। अब रोडवेज की ओर से किराया भी बढ़ाया जाएगा। इसको लेकर रोडवेज के अधिकारी सर्वे करेंगे कि कितनी दूरी बढ़ रही है। उसके बाद ही रोडवेज की ओर से किराया फाइनल किया जाएगा। वहीं एक किलोमीटर का एक रुपया बढ़ाए जाने की बात चल रही है। मगर अभी फाइनल नहीं हुआ है।
रोडवेज एक सप्ताह तक बसें चलाकर लेगा ट्रायल
शनिवार को रोडवेज की ओर से बस अड्डे के पिछले गेट से बसें निकालने की शुरूआत की थी। रोडवेज के अलावा लोकल रूट पर चलने वाली प्राइवेट बसें भी इसी गेट से निकाली जा रही है। रोडवेज की ओर से एक सप्ताह तक ट्रायल लिया जाएगा। इस दौरान कोई परेशानी आती है तो वह बीएंडआर के अधिकारियों को अवगत कराएगा। वहीं बस अड्डे के पिछले गेट पर दो होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि आम जनता इस गेट से अपने व्हीकल को अंदर न लाए।
विज्ञापन

अभी कोई दिक्कत नहीं, बसें बढ़ी तो पैदा होगी समस्या
उधर, वार्ड नंबर-1 के पार्षद अनिल जैन का कहना है कि पिछले गेट से बसें निकालने में अभी कोई परेशानी नहीं है। फिलहाल न्यू ऋषि नगर के लोग कोई विरोध नहीं कर रहे हैं। जैन ने बताया कि यदि बसों की फेरियां बढ़ेगी तो समस्या पैदा होगी। इस दौरान कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
रोजाना चालकों-परिचालकों के साथ फीडबैक लिया जाएगा। मगर अभी तक कोई समस्या सामने नहीं आई है। सभी बसें सुचारु रूप से चल रही हैं। एक सप्ताह तक बसें चलाकर फिजिबिलिटी चेक की जाएगी। - अनिल चोपड़ा, कार्यकारी यातायात प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें