हिसार। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की प्रबंध निदेशक दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फूलचंद मीणा के साथ बातचीत हुई। यूनियन की तरफ से प्रतिनिधिमंडल में चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा, प्रधान सुरेश राठी, सुभाष लांबा, जितेंद्र तेवतिया, नरेश कुमार, अजय वशिष्ठ, जयदेव गुलिया, विकास तिवारी शामिल हुए प्रशासन की ओर से तमाम बड़े अधिकारी शामिल हुए।
करीब तीन घंटे बैठक चली। मैनेजमेंट ने अपनी पिछली कमियों पर क्षमा मांगते हुए यूनियन को भविष्य में आगे से हर 3 माह बाद वार्ता के लिए बुलाया है। राज्य प्रधान सुरेश राठी ने हरियाणा सरकार बिजली मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली यूनियन सब यूनिट से लेकर एसीएस तक बिजली मंत्री के नाम कर्मचारी मांगों को लेकर नीतिगत मुद्दों पर ज्ञापन सौंप चुके हैं। प्रदेश में 11 से 31जुलाई तक पूरे प्रदेश में जिला/सर्कल स्तरीय कन्वेंशन करेंगे। 13 अगस्त को तमाम बिजली कर्मचारी पूरे प्रदेश से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला के आवास व सिरसा कैंप ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।
ये हैं प्रमुख मांगें
निपुण डिप्लोमा होल्डर लिस्ट को दोबारा से ठीक किया जाएगा, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में खामियों को दूर करने के बाद ठीक करके जारी की जाएगी, निगम के अधीन तमाम कार्यालय पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध करवाते हुए शौचालय बनवाए जाएंगे, सीबीओ ऑफिस में क्रैच रूम स्थापित किया जाएगा, तकनीकी कर्मचारियों को जल्द से जल्द सुरक्षा औजार उपलब्ध करवाए जाएंगे, कच्चे कर्मचारी 21 हजार का वेतन पार कर चुके मेडिकल पॉलिसी बनाकर पैनल के अस्पताल में इलाज की सुविधा की जाएगी, रेगुलर कर्मचारियों के कैशलेस कार्ड ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करके कैशलेस कार्ड जारी किए जाएंगे, मृतक कर्मचारी के आश्रितों को दाह संस्कार के लिए 25 हजार राशि जारी की जाएगी, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने पर लगाई गई शर्तों पर पुनर्विचार किया जाएगा, आरटीएस के तहत कर्मचारियों पर स्टोरमे समान ना होने की स्थिति में किसी प्रकार की चार्जशीट जारी नहीं की जाएगी, स्पोर्ट्स कोटे में लगे कर्मचारियों को स्पेशल इंक्रीमेंट दी जाएगी, सभी प्रकार की प्रमोशन जल्द ही की जाएं।