फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 31 मार्च को आएंगे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 31 मार्च को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में महाराजा अग्रसेन की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण और नए विस्तारित आईसीयू का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के पीजी स्टूडेंटस के लिए छात्रावास के भवन का शिलान्यास भी अमित शाह करेंगे। अमित शाह के साथ सीएम नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल और हिसार विधायक सावित्री जिंदल भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज परिसर में 31 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम तय हो गया है। एमएस डॉ. राजीव.चौहान ने बताया कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पहले 8 बेड का आईसीयू था। अब इसे बढ़ाकर 32 बेड कर दिया गया है। चार गुणा क्षमता वाले नए आईसीयू भवन का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कराएंगे।
उन्होंने बताया कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज परिसर में महाराजा अग्रसेन की 21 फीट ऊंची फाइबर ग्लास व माइल्ड स्टील की प्रतिमा बनाई गई है। इस प्रतिमा का अनावरण भी गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इस प्रतिमा पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च आया है। हिसार क्षेत्र में यह महाराजा अग्रसेन की सबसे बड़ी व सबसे वजनी प्रतिमा होगी। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज परिसर में मेडिकल के पीजी स्टूडेंट के लिए नए छात्रावास भवन का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिलने पर मौके का मुआयना किया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने हेलिपैड के लिए मौके का निरीक्षण किया।
देश में पहली प्रतिमा
महाराजा अग्रसेन की देश की पहली ऐसी प्रतिमा है, जिसमें महाराजा अग्रसेन को खड़े हुए दिखाया गया है। अन्य प्रतिमाओं में महाराज अग्रसेन को बैठे हुए की मुद्रा में दिखाया गया है। प्रतिमा के नीचे करीब 10 फीट का प्लेटफार्म भी बनाया गया है।
राजनीतिक मायने
हरियाणा की सत्ता में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले जिंदल परिवार को इस कार्यक्रम से राजनीतिक मजबूती मिलेगी। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल, हिसार की निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल गृहमंत्री अमित शाह, सीएम नायब सिंह सैनी का स्वागत करेंगे। नवीन जिंदल को भाजपा में शामिल कर टिकट दिलाने में अमित शाह की अहम भूमिका थी। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल के लिए तीन साल पहले तात्कालिक सीएम मनोहरलाल ने घोषणा की थी। इस प्रोजेक्ट को गृहमंत्री अमित शाह के आगमन से हरी झंडी मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें