फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उकलाना में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 4 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हसनगढ़-लितानी रोड पर मंगलवार को कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घायलों की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद गुरुग्राम नंबर की एक कार हसनगढ़ से लितानी की ओर जा रही थी। इसी बीच गांव लितानी के पास कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों व खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंच कर कार से चार घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। पुलिस घायलों के बयान और पहचान के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें