फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़क हादसे में दो की माैत, नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भानु चौक के पास रविवार रात को हुए सड़क हादसे में एक महिला व युवक की मौत हो गई। दोनों के शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को जिला नागरिक अस्पताल के शवदाह गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े 7 बजे भानु चौक पर एक स्कॉर्पियो व स्कूटी के बीच टक्कर में स्कूटी सवार महिला व युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची। यह चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों के मोबाइल हादसे में टूट गए हैं। दोनों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। स्कूटी सवार शहर से बाहर की तरफ जा रहे थे।
हादसे में घायल युवक की मौत
हांसी-तोशाम रोड पर 12 सितंबर को ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में घायल हुए ढाणी गुजरान के दीपक (21) की शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हांसी पुलिस ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें