फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत: गोगामेड़ी पूर्जा अर्चना करने जा रहे थे चार युवक, दो घायल

Wed, 04 Oct 2023 12:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार के चारों का रात करीब दो बजे गोगामेड़ी में पूजा अर्चना करने का प्लान बना। उस प्लान के तहत चारों कार में सवार होकर गंगवा गांव से गोगामेड़ी जाने के लिए निकले। जब आर्यनगर के पास ड्रेन के नजदीक पहुंचे तो अचानक कार पलट गई। जिसमें दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के गांव आर्य नगर के पास मंगलवार देर रात ढाई बजे सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरने वाला निवासी सुनील और संदीप मुकलान गांव का रहने वाला था। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों का नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन


गंगवा गांव के रहने वाले सुनील और नरेश ने बताया कि मुकलान गांव निवासी सुनील प्रोपर्टी डिलिंग का काम करता था। मंगलवार रात को वह अपने दोस्त संदीप के साथ कार में सवार होकर शहर आए थे। यहां पर चारों एक साथ बैठे फिर रात करीब दो बजे चारों का गोगामेड़ी में पूजा अर्चना करने का प्लान बना। उस प्लान के तहत चारों कार में सवार होकर गंगवा गांव से गोगामेड़ी जाने के लिए निकले।

जब आर्यनगर के पास ड्रेन के नजदीक पहुंचे तो अचानक कार पलट गई। अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने सुनील और संदीप को मृत घोषित कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें