फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: लग्जरी लाइफ जीने के लिए चोर बने दो दोस्त, एक कर रहा एयरफोर्स की तैयारी तो दूसरा सीख रहा कुश्ती के गुर

Thu, 19 May 2022 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में सीआईए टीम ने बाइक चोर गिरोह के दो गुर्गों समेत पांच आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों से 12 बाइक बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार सीआईए टीम ने बाइक चोर गिरोह के दो गुर्गों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 12 बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भिवानी जिले के गांव गरवा निवासी सौरभ, प्रदीप, मोहित, सुरपुरा कलां गांव के सुरेश और हिसार के बालसमंद के सुमित के रूप में हुई है। पांचों आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी गरवा निवासी सचिन की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि लग्जरी लाइफ जीने के लिए तीन दोस्तों ने बाइक चोरी की साजिश रची। तीनों दोस्त हिसार के ऋषि नगर स्थित एक पीजी में रहते हैं। आरोपी सौरभ एक शिक्षण संस्थान में एयरफोर्स की तैयारी कर रहा है तो आरोपी प्रदीप 12वीं कक्षा पास करने के बाद महाबीर स्टेडियम में कुश्ती के दांवपेंच सीख रहा है। जबकि फरार आरोपी सचिन एक शिक्षण संस्थान से कोर्स कर रहा है। फरवरी माह में तीनों ने मिलकर ऋषि नगर से बाइक चोरी कर अपराध के दलदल में कदम रखा था।

मार्च महीने में चुराई 10 बाइक, 7-8 हजार में बेच देते
डीएसपी ने बताया कि पहली बाइक चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदलकर खुद ही इस्तेमाल कर रहे थे। इसके बाद तीनों ने मिलकर टाउन पार्क, जवाहर नगर, सिविल लाइन थाना एरिया और शहर थाना एरिया से करीब 20 बाइक चोरी कीं। आरोपी चोरी की गईं बाइक को 7-8 हजार में बेच देते और अपने शौक पूरे करते। आरोपियों ने तीन बाइक गरवा गांव के मोहित, बालसमंद के सुमित और सुरपुरा कलां के सुरेश को बेची थी। पुलिस ने इन तीनों को चोरी की बाइक खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए निरीक्षक प्रहलाद राय के नेतृत्व में टीम ने चोरों को मुकलान गांव से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


आरोपियों ने ये वारदात कुबूलीं

  • फरवरी 2022 में सौरभ, सचिन और प्रदीप ने ऋषि नगर से बाइक चुराई।
  • मार्च माह में ऋषि नगर से चार, एचएयू परिसर, जवाहर नगर, डिफेंस कॉलोनी, सेक्टर 14, नागरिक अस्पताल परिसर व एक अन्य जगह से एक-एक बाइक चुराई।
  • अप्रैल माह में टाउन पार्क के बाहर से बाइक चुराकर फरार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें