फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बुजुर्गों की कोरोना से मौत, वैक्सीन की डोज लग चुकी थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में बुधवार को कोरोना संक्रमण की वजह से दो बुजुर्गों की मौत हो गई। बड़ी बात यह है कि इन दोनों बुजुर्गों को वैक्सीन की डोज लगी हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को 269 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं, कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लोगों में अधिक डर नहीं है। तीसरी लहर में एहतियाती खुराक का एलान किया गया था। जिले में तीन जनवरी से इसकी शुरुआत हुई थी। एक महीने में केवल 7060 लोगों ने ही यह डोज लगवाई है। अब तक 14504 हेल्थ वर्कर्स में से सिर्फ 3810 ने एहतियाती डोज ली है। इसके अलावा1327 फ्रंट लाइन वर्कर और 1923 सीनियर सिटीजन ने बूस्टर डोज ली।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 17 लोग जान गंवा चुके हैं। विभाग के अनुसार गांव कागसर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग को 30 जनवरी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। अगले दिन ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा आदमपुर के मॉडल टाउन निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है। बुजुर्ग को 13 जनवरी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था, 27 जनवरी को उसकी मौत हुई थी। विभाग ने पांच दिन बाद कोविड पोर्टल पर इस अपडेट किया है।
उधर, कोरोना से पहली और दूसरी लहर में मरने वाले लोगों के परिजन योजना का लाभ लेने के लिए कागजात जमा करवाने जिला नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालांकि उन्होंने आवेदन पहले ही ऑनलाइन किया हुआ है। बावजूद परिजन आईडीएसपी विभाग के पास कागजात लेकर पहुंच रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में एक्टिव केस 1186 और रिकवरी रेट घटकर 96.12 प्रतिशत है। जिले में 8 लाख 76 हजार 295 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 60468 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 58 24 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 और तीसरी लहर में 17 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

21.64 लाख को लगी वैक्सीन
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कुल 21 लाख 64 हजार 640 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। 12 लाख 87 हजार 807 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज और 8 लाख 69 हजार 773 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 3 हजार 810 हेल्थ केयर वर्कर और 1 हजार 327 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने एहतियाती डोज ली है। 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 68 हजार 943 नागरिकों ने पहली डोज, 1 लाख 25 हजार 796 लोगों ने दूसरी डोज और 1 हजार 923 लोगों ने एहतियाती डोज भी ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 7 लाख 85 हजार 973 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज व 5 लाख 23 हजार 550 ने दूसरी डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें