फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के पशु पकड़ो अभियान से तेज बाइकर्स की रफ्तार

विज्ञापन
अर्बन एस्टेट टू में निगम के पशु पकड़ने के अभियान के दौरान मौके पर मौजूद बाइक सवार पशुपालक। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। शहर को पशु मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की ओर से पशु पकड़ो अभियान दोबारा शुरू किया है, लेकिन बाइक सवार पशुपालकों की रफ्तार निगम के अभियान से तेज है। बाइक सवार पशुपालक निगम की पशु पकड़ने वाली टीम से पहले ही मौके पर पहुंचकर पशुओं को भगा देते हैं। इस कारण से निगम की टीम को पशु पकड़ने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। निगम की टीम ने बुधवार को अर्बन एस्टेट टू, दयानंद कॉलोनी व सेक्टर:15 से पशु पकड़े। इस दौरान टीम ने 22 पशु पकड़े, जिनमें 18 गाय व 4 नंदी शामिल थे। टीम ने गायों को गोअभयारण्य व नंदियों को नंदीशाला पहुंचाया। उधर, इस अभियान को पुलिस प्रशासन का न के बराबर सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास के पास अर्बन एस्टेट टू के कॉमर्शियल एरिया में बेसहारा पशु पकड़ने पहुंची। अभी टीम के सदस्य रस्सी लेकर पशु पकड़ने की तैयारी कर ही रहे थे कि करीब पांच-छह बाइक पर सवार होकर युवक आए और मौके पर एकत्रित 30 से 35 पशुओं को भगाना शुरू कर दिया। इस दौरान टीम मौके से सिर्फ तीन गायों को ही पकड़ सकी। इस दौरान मौके पर औपचारिकता के नाम पर एक पुलिस कर्मचारी ही मौजूद था और उसने भी पशुपालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। यही नहीं जब तक टीम ने पकड़े हुए पशुओं को गाड़ी में नहीं चढ़ाया, तब तक पशुपालक मौके पर ही मौजूद रहे।
मंत्री डॉ. गुप्ता ने अभियान शुरू कराने के दिए थे आदेश
बता दें कि दिवाली से पहले नगर निगम ने पशु पकड़ने का अभियान चलाया था। इस दौरान निगम की टीम के साथ एक पीसीआर, एक-दो राइडर व 10 पुलिस कर्मचारी तैनात रहने के आदेश दिए गए थे। यही नहीं डॉ. कमल गुप्ता ने मंत्री पद संभालते ही पशु पकड़ने का अभियान दोबारा से शुरू करने को कहा था। तब टीम को चार महिला कर्मी समेत आठ पुलिस कर्मचारी उपलब्ध कराए थे। मगर टीम ने महिला पुलिस कर्मचारियों को वापस लेने व उनकी एवज में पुरुष कर्मचारी उपलब्ध करवाने की मांग की थी। पुलिस प्रशासन ने महिला पुलिस कर्मचारियों को बुला दिया, लेकिन उनके बदले पुरुष कर्मचारी उपलब्ध नहीं करवाए। यही नहीं बाकी तीन पुरुष पुलिस कर्मचारी भी घटकर एक ही पुलिस कर्मचारी रह गया।

शहर के अर्बन एस्टेट टू से पशु पकड़ती नगर निगम की टीम।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें