फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और एक मिनट बाद दोबारा मारी दो गोलियां

Thu, 02 Oct 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
जमावड़ी के पास बृहस्पतिवार को तीन बाइक सवार युवकों ने सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर थुराना निवासी 24 वर्षीय आशीष उर्फ आशु की हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात के बाद हमलावर बाइक से ही फरार हो गए। पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना शाम करीब चार बजे की है।


पुलिस के मुताबिक थुराना निवासी आशीष उर्फ आशु पुत्र ओमप्रकाश अपने दोस्त मनदीप पुत्र रणधीर के साथ बाइक पर सवार होकर हांसी से अपने गांव थुराना जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मनदीप ने बताया कि जमावड़ी के पास पीछे से एक बाइक आई, जिस पर तीन युवक सवार थे। बाइक सवार युवकों ने पैर मारकर उनकी बाइक को गिरा दिया।

जब तक वे संभल पाते, युवकों ने आशीष पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। उस वक्त आशीष को तीन गोलियां लगीं। गोली चलाने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए, लेकिन एक मिनट के अंतराल में ही दोबारा पलटकर आए और आशीष पर दो गोलियां और चला दीं।

आशीष को छाती और पेट में कुल पांच गोलियां लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक पर ही फरार हो गए। आशीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

आपराधिक गतिविधियों में रहा है संलिप्त
सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और आशीष का शव पोस्टमार्टम के लिए यहां सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस के मुताबिक यह मामला गैंगवार से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आशीष का पूर्व में आपराधिक गतिविधियों से कनेक्शन रहा है, लेकिन इन दिनों वह अपनी पत्नी के साथ गांव में ही रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है। मनदीप से भी घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें