फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14.10 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीआईए टीम ने बगला मार्ग पर मुर्गी फार्म के नजदीक बाइक सवार दो व्यक्तियों से 14 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी यह हेरोइन पीरावाली गांव के ही एक युवक से 15 हजार रुपये में खरीद कर लिए थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए के सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीरावाली के दो व्यक्ति गांव से अग्रोहा में नशीला पदार्थ बेचने जाएंगे। सूचना के आधार पर टीम ने बगला मार्ग पर एक मुर्गी फार्म के नजदीक नाकाबंदी की। इसी दौरान पीरावाली गांव की तरफ से आते एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति सीआईए टीम को देख कर वापस भागने लगे। टीम ने शक के आधार पर उन्हें रोककर उनकी तलाशी ली तो एक के पास 14 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान पीरावाली निवासी बूटा सिंह और सुरेंद्र उर्फ काकू के रूप में हुई। पूछताछ में सुरेंद्र ने बताया कि गांव के ही बाज से 15 हजार रुपये में हेरोइन खरीद कर लाया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें