मंडी आदमपुर गांव बगला में जांच करती पुलिस व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ओमप्रकाश शर्मा।
मंडी आदमपुर। गांव बगला से दो झोटे चोरी हो गए। चोरी होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर आदमपुर पुलिस के कर्मचारी व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ओमप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और आवश्यक जानकारी जुटाई।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बगला निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव के लोगों ने उसे सूचना दी कि गांव के 2 झोटे गायब हैं। बुधवार सुबह झोटों को ढूंढते समय एक जगह स्कूल के पास फिरनी पर एक मोबाइल फोन मिला, जिससे उन्हें शक है कि कोई अज्ञात वाहन में दोनों झोटों को चढ़ाकर ले गया। प्रदीप ने बताया कि उन्होंने गांव में सीसीटीवी कैमरे चेक किए, तो एक गाड़ी व बाइक पर कुछ लोग झोटों को चोरी करते दिखाई दिए।