फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे दो लोगों का मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
 दुर्घटना के बाद सेक्टर 14 पार्ट टू में रोड जाम करते मृतक के परिजन।
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-14 पार्ट टू में मंगलवार रात 9 बजे तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला संथल के रहने वाले 50 वर्षीय बुद्धि सिंह की मौत हो गई जबकि घायल जवर सिंह का मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में उपचार चल रहा है। वहीं बुधवार दोपहर घटना से गुस्साए परिजनों ने कुछ देर के लिए रोड जाम कर प्रदर्शन किया। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 14 के पार्ट टू में बनी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले पंकज ने बताया कि वे मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला संथल के रहने वाले हैं। उसके पिता बुद्धिसिंह मजदूर थे। मंगलवार रात करीब 9 बजे वह अपने साथी जवर सिंह के साथ बस स्टैंड से झोपड़ी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गहरी चोट लगने से बुद्धिसिंह की मौत हो गई, जबकि जवर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें