सिरसा। शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कीटनाशक दवाइयों की चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गांव झौपड़ा निवासी नरेश कुमार , उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गांव बोदीपुर निवासी राजेन्द्र उर्फ राधे आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थाना शहर प्रभारी उप निरीक्षक चरणजीत सिंह ने बताया कि एएसआई जगबीर सिंह ने नोहरिया बाजार निवासी पवन कुमार की शिकायत पर अभियोग दर्ज किया गया था। पवन ने बताया था कि उसके गोदाम का ताला तोड़कर लगभग 850 किलो कारटाप दवाई, 400 किलो सल्फर तथा 11 पेटी लिक्विड कीटनाशक चोरी कर लिया गया। शहर थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल की तथा उनकी निशानदेही पर झोपड़ा फाटक रेलवे लाइन की झाड़ियों से चोरी की गई दवाइयां बरामद कर ली गईं