फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ओढ़ां में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 17 Aug 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। गांव ओढ़ां में 18 वर्षीय अर्शदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक नशा करने का आदी था। बताया जा रहा है कि उसने पिछले कुछ दिनों से नशा छोड़ रखा था। अर्शदीप सिंह शनिवार सुबह बस स्टैंड पर गया था। जहां उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अर्शदीप अपने पिता के साथ भेड़-बकरी चराने जाता था। मृतक अर्शदीप अपने पिता की इकलौता बेटा था। उसकी मां की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। अर्शदीप अपने पिता का इकलौता सहारा था। गलत संगत में पड़कर वह नशे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें