फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बस चालक व परिचालक के साथ मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। टिकट के पैसे मांगने पर सहकारी समिति की बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों ने मौके पर पहुंचे डायल-112 के पुलिस कर्मचारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया था। घटना के समय आरोपी नशे में थे।
विज्ञापन

सदर थाना में तैनात उप निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मय्यड़ निवासी अमित व ढाणी बुखारी निवासी राजीव के रूप में हुई। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। हिसार-हांसी मार्ग पर चलने वाली निजी बस परिचालक मोनू यादव ने बताया कि वह ढाणा खुर्द का निवासी है और दी ढाणा खुर्द सहकारी परिवहन समिति की निजी बस पर परिचालक है। गांव कुंगड़ निवासी संजय चालक है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 10 बजे वह हिसार से हांसी के लिए निकले थे। करीब 11 बजे जब वह मय्यड़ पहुंचे तो वहां से एक युवक बस में चढ़ा। जिससे टिकट के लिए पैसे मांगे तो युवक ने टिकट लेने से मना कर दिया था। जिसके बाद वह युवक मय्यड़ टोल पर उतर गया व आई 20 कार सवार अन्य युवकों के साथ बैठकर हिसार हवेली के समीप बस के आगे कार लगाकर चलती बस को रुकवा लिया था। जिसके बाद वह सभी बस में आए व उनके साथ मारपीट करने लगे। फिर बस के वाउचर छीने व नकदी का बैग सहित सोने की चेन छीनकर भागने लगे तो नीचे सड़क किनारे खडी एक महिला को कार से टक्कर मारकर फरार हो गए थे। जिससे महिला घायल हो गई थी। बस में बैठी सवारियों ने तुरंत डायल 112 को फोन कर घटना की सूचना दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें