फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रक चालक ने 35 लाख के केमिकल को बेचकर लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। भिवानी के एसपी को गुजरात निवासी रमेश ने शिकायत देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि उसके ट्रक चालक ने करीब 35 लाख रुपये का टोलियन केमिकल राजस्थान में बेच दिया और सिवानी के बुद्धशैली के नजदीक ट्रक को आग लगा दी। भिवानी के एसपी को दी शिकायत में गुजरात निवासी रमेश ने बताया कि वह विनायक ट्रांसपोर्ट सर्विस में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन


रमेश ने बताया कि एक टैंकर काडला से करीब 35 लाख रुपये का टोलियन केमिकल भरकर 22 फरवरी को सोनीपत हरियाणा के लिए निकला था। टैंकर को सोडाराम निवासी जैसलमेर राजस्थान चला रहा था। चालक ने रास्ते में जिला चूरू में किसी अपने दोस्त के साथ मिलकर 35 लाख के टोलियन केमिकल को बेचकर झूंपा व सिवानी के बीच बुद्धशैली मोड़ के नजदीक कंपनी के टैंकर को आग लगा दी। 25 फरवरी को किसी ने ट्रांसपोर्टर को सूचना दी कि उसके ट्रक जला हुआ खड़ा हुआ है। इसके बाद वह यहां पहुंचे तो ड्राइवर का फोन स्विच ऑफ आ रहा है, गाड़ी देखने से लगता है कि गाड़ी टैंकर में रखा टोलियन केमिकल कही निकाल कर चोरी किया गया है। फिर षडयंत्र पूर्वक टोलियन केमिकल की चोरी को छुपाने व सबूत नष्ट करने, कंपनी व उसके मालिक को नुकसान पहुंचाने के लिए दुर्भावना से उक्त गाड़ी को जला दिया गया। एसपी से मामला दर्ज करने व मामले की जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें