फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खेदड़ के पास सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

Mon, 05 May 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। शहर से अग्रोहा की ओर जाने वाले मार्ग पर गांव खेदड़ के पास शनिवार रात सड़क हादसा हो गया। इससे पंजाब के जिला मानसा के गांव कुलरिया निवासी 45 वर्षीय ट्रक चालक जीवन शर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में राजबिंदर शर्मा ने बताया कि उनके पिता पिछले 20 वर्षों से ट्रक चला रहे थे। शनिवार को वह ट्रक में गेहूं भर कर गांव खेदड़ के पास बने गेहूं के गोदाम में पहुंचे। ट्रक को गोदाम में खड़ा करके खाना खाने के लिए बरवाला-अग्रोहा मार्ग पर बने होटल पर पहुंचे।शनिवार रात नौ बजे वह खाना खाकर पैदल ट्रक की तरफ जा रहे थे कि तभी गोदाम की तरफ जाने वाली सड़क पर वह अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक के नीचे कुचले जाने से जीवन की मौत हो गई। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें