फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पानीपत के ध्यानर्थ... सुरालजनों की पिटाई से परेशान युवक जहर पीकर की आत्महत्या

Tue, 28 Nov 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

पातन गांव अपनी ससुराल आए पानीपत निवासी कालाराम ने रविवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे पानीपत एक अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी रेखा, दो सालों व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पानीपत के चांदनी बाग निवासी बंतो ने बताया कि बेटे कालाराम की शादी 2010 में पातन गांव निवासी देशराज की बेटी रेखा के साथ हुई थी। शादी से मेरे बेटे कालाराम की दो लड़कियां हैं। पुत्रवधू रेखा दो महीने से पिता के घर पर पातन मेें रह रही है। कालाराम 26 नवंबर को पत्नी व बच्चों को लेने ससुराल गया था। जब वहां जाकर पत्नी को साथ ले जाने की बात कहीं तो ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की। कालाराम ने फोन कर बताया कि साले सुनील व अनिल, पत्नी रेखा और सास ईश्वर देवी ने मिलकर पीटा है। इस बात से परेशान होकर जहर पी लिया है। पता चलने पर 27 नवंबर को कालाराम को एक अस्पताल से रैफर करवाकर पानीपत के सरकारी अस्पताल में ला रहे थे। रास्ते में बेटे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें