फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उत्तर रेलवे और उत्तर-पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों में चल रहे ट्रैक दोहरीकरण, यार्ड री-मॉडलिंग, नॉन-इंटरलॉकिंग और अन्य विकास कार्यों का असर रेल संचालन पर पड़ रहा है। लगातार लिए जा रहे ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं जबकि कई ट्रेनों को रद्द या परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

हिसार, भिवानी, सिरसा, रेवाड़ी, दिल्ली और जयपुर रूट से गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन में बार-बार बदलाव होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों को ट्रेन की स्थिति जानने के लिए इंतजार करना पड़ता है। टिकट रद्द कराने या वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने की नौबत भी आ रही है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार विकास परियोजनाओं के पूरा होने के बाद ट्रेनों की गति, समयपालन और परिचालन क्षमता में सुधार होगा। इसके लिए विभिन्न रेल खंडों में चरणबद्ध तरीके से ब्लॉक लिया जा रहा है। दैनिक यात्री यशवीर सिंह, कुलदीप, राजबीर और संतोष कुमार ने बताया कि भिवानी से हिसार आने वाली गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन पिछले एक माह से करीब दो से चार घंटे देरी से चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें