फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसडीएम ने खुद उठाया कचरा, ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित

Sun, 02 Aug 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी गांव ढंढेरी में सफाई अभियान के दौरान कचरा उठाते एसडीएम राजेश खोथ। प्रशासन
विज्ञापन

विज्ञापन
हांसी। उपमंडल अधिकारी राजेश खोथ ने ढंढेरी गांव में आयोजित विशेष सफाई अभियान के दौरान स्वयं कूड़ा उठाकर श्रमदान किया और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी का संदेश दिया। उनके इस प्रयास से प्रेरित होकर ग्रामीण भी अभियान में शामिल हुए और गांव की सफाई में योगदान दिया।
अभियान में पांच ग्राम सचिव, सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों और चौपालों की व्यापक सफाई की गई। एसडीएम राजेश खोथ ने सफाई उपकरणों से कूड़ा एकत्र कर वाहनों में भरवाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। स्वच्छ गांव और शहर ही स्वस्थ समाज की पहचान हैं। पर्यावरण संरक्षण भी वर्तमान समय की बड़ी जरूरत है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश खोथ के नेतृत्व में चलाया जा रहा म्हारी हरी-भरी हांसी अभियान पहले से ही पर्यावरण संरक्षण के लिए जाना जाता है। इसके तहत पिछले वर्ष करीब 5000 पौधे लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन भविष्य में भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे अभियान जारी रखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें