फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग स्कूल की बस के ड्राइवर को तेल चुराते पकड़ा, जीएम ने किया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। रोडवेज उड़नदस्ते ने ट्रेनिंग स्कूल बस चालक को बीच रास्ते में बस रोक तेल चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। इसके बाद उसकी रिपोर्ट रोडवेज महाप्रबंधक के समक्ष पेश की गई। ऐसे में रोडवेज महाप्रबंधक ने चालक को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग बस चालक के बस को बीच रास्ते में रोक कर तेल चुराने के वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद रोडवेज महाप्रबंधक ने उड़नदस्ते को जांच करने के आदेश दिए थे। ऐसे में रोडवेज उड़नदस्ते ने शुक्रवार को ट्रेनिंग स्कूल बस चालक कश्मीर सिंह को रंगे हाथ पकड़ा। रोडवेज महाप्रबंधक ने उसे तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। ऐसे में अब मामले की जांच रोडवेज अधिकारियों की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो स्थित चालक ट्रेनिंग स्कूल की बस से ड्राइवर कश्मीर सिंह को तेल चोरी करते पकड़ा गया है। उड़नदस्ते ने रिपोर्ट पर आरोपी बस ड्राइवर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। - केआर कौशल, जीएम रोडवेज डिपो सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें