फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश लगाने की मांग: हिसार में व्यापारियों ने बंद की ऑटो मार्केट, जींद में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Nov 2021 01:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/जींद (हरियाणा)

सार

रंगदारी मांगने वालों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में हिसार में व्यापारियों ने ऑटो मार्केट शनिवार को बंद कर दिया है। उधर, जींद में कांग्रेस ने बढ़ते अपराधों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन
हिसार में बंद मार्केट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यापारी से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को ऑटो मार्केट बंद कर दिया है। व्यापारी ऑटो मार्केट परिसर में धरने पर बैठे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश प्रकट किया।  

विज्ञापन


हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि विपिन थरेजा को 13 नवंबर को रंगदारी के लिए पहला फोन आया था। उसके बाद 18 नवंबर को जान से मारने की धमकी व 25 लाख रुपये फिरौती का फोन आया। 

विपिन थरेजा ने लिखित शिकायत 18 नवंबर को ही थाने में देने के बावजूद भी आज तक अपराधियों का ना पकड़े जाने से व्यापारियों में रोष है। सरकार व पुलिस प्रशासन को व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा के लिए विशेष योजना बनानी चाहिए ताकि कोई अपराधी अपराध ना कर सके। ऑटो मार्केट स्पेयर पार्ट्स एसोसिएशन के प्रधान बंटी गोयल, बाबा विश्वकर्मा सभा के प्रधान प्रताप मिस्त्री ,ऑटो मार्केट फेज 3 के प्रधान ओमपाल जांगड़ा, बाबा विश्वकर्मा जन कल्याण समिति के प्रधान दलबीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




जींद में बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
रोहतक रोड पर ठेकेदार श्यामसुंदर के हत्यारों व 26 अक्तूबर को मंडी में 10 लाख की फिरौती लेने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में पुरानी अनाजमंडी में धरना देकर लघुसचिवालय तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने व्यापारियों के साथ मीटिंग की। सुरजेवाला ने कहा कि व्यापारी जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहा है। जिंदा रहेगा तभी धंधा करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि जींद ही नहीं पूरे प्रदेश में आए दिन हत्या, लूट व डकैती की घटनाओं पर रोक लगाई जाए। इनके विरोध में आज यह प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपराधियों को नहीं पकड़ती तो यह साफ है कि अपराधियों को सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। सुरजेवाला ने कहा कि सरकार के लोग कहते हैं कि व्यापारी लट्ठ उठा लें, जबकि व्यापारी व्यापार करने के लिए बैठे हैं लट्ठ उठाने के लिए नहीं। यह जिम्मेदारी सरकार की है और सरकार को ही निभानी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें